फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों के आतंक से शहरवासी परेशान, नहीं हो रहा समाधान

विज्ञापन
मोहल्ला रामनगर ​में एक चबूतरे पर बैठे बंदर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों के हमले में लोगों की जान जा रही है लेकिन नगर निकाय उन्हें पकड़ने का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन बंदर लोगों पर हमला कर देते हैं। बंदरों के काटने के मरीज बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। नगर निगम और वन विभाग के बीच बंदरों को पकड़ने के लिए समन्वय नहीं बन पा रहा है। इसका खामियाजा शहरवारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवंबर 2025 में नगर निगम की ओर से बंदरों को पकड़ने के लिए निविदा निकाली गई थी। बाद में जनवरी में नया शासनादेश आया कि वन विभाग बंदरों को पकड़ेगा। पिछले सप्ताह फिर यह निर्णय हुआ कि नगर निगम ही बंदरों को पकड़वाएगा। शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में रहने वाले परविंदर सिंह बग्गा ने नगर निगम में शिकायत की है कि उनके मोहल्ले में बंदरों का आतंक है।
बंदर कभी भी बच्चों पर हमला कर देते हैं। छतों पर लोग जा नहीं पाते हैं। बंदरों से बचाव के लिए लोगों को जाली लगवानी पड़ रही है। क्षेत्र के लोग कई बार नगर निगम में शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं, पुराने जिला अस्पताल में सौ से ज्यादा लोग रोजाना बंदर-कुत्ते के काटने के बाद वैक्सीन लगवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन


बंदरों को पकड़ने के विषय में वन विभाग के साथ शीघ्र बैठक की जाएगी। इससे बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। बंदरों को पकड़ने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

बंदरों के हमले से हुईं घटनाएं
04 जनवरी 2026 : कलान के छिदकुरी गांव में बंदरों के हमले में रामवीर राठौर की पत्नी 45 वर्षीय जमुना देवी की छत से गिरकर मौत हो गई थी।
09 दिसंबर 2025 : जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ारठ गांव में बंदरों की उछलकूद से गिरे मकान के छज्जे से दबकर 32 वर्षीय उमेश की मौत हो गई थी।

08 दिसंबर 2025 : कलान के मोहल्ला शिवनगर में बिजली उपकेंद्र के पास रहने वाले राजीव की पुत्री परी सोमवार को दोपहर में घर की छत पर खेलते समय बंदरों का झुंड आता देख उनसे बचने के फेर में नीचे गिरकर घायल हो गई।

26 नवंबर 2025 : मीरानपुर कटरा के सिउरा गांव में छत पर खेल रहे शिवम के पुत्र अर्पित को बंदरों ने काट लिया। कसरक गांव में किशन लाल के पुत्र अभय गोस्वामी और बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा गांव में रामनिवास के पुत्र कृष्णा को भी बंदरों ने काटकर लहूलुहान कर दिया। बंगशान मोहल्ले में छत पर कपड़े सुखाने गईं उस्मान खां की पत्नी बानो खानम बंदरों के झुंड से बचने के लिए भागीं तो छत से नीचे गिरने से पैर टूट गया।

04 नवंबर 2025 : रोजा के देवरास गांव में बंदरों की उछलकूद से छज्जा गिरने से जिलेदार सिंह के चार वर्षीय बेटे कार्तिक की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।

22 सितंबर 2025 : बंदरों के हमले से छत से छज्जे समेत नीचे गिरे कांट थाना क्षेत्र के औधापुर गांव निवासी 50 वर्षीय आसाराम की मौत हो गई।

14 मई 2025 : निगोही में रेलवे कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय गुल्ले की बंदरों के हमले में छत से गिरकर मौत हो गई थी।
0000000000000000
बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में जीने से गिरकर युवक घायल

निगोही। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के हमले की घटनाएं कम होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को सुबह किसी कार्य से छत पर गए मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी अवनीश सिंह कठेरिया पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। वह बंदरों से बचने को भागने के दौरान जीने पर पैर फिसलने से गिरकर घायल हो गए।



शोर सुनकर दौड़े परिजनों ने बंदरों को भगा कर किसी तरह उन्हें बचाया। सीएचसी निगोही प्रभारी डॉ. नितिन चौधरी ने बताया कि रोज लगभग 40 लोगों को एआरवी वैक्सीन लगाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें