शाहजहांपुर। दीपावली रविवार को परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। शाम ढलते ही पूरा शहर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। घरों में शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन किया गया। इसके बाद लोगों ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
रविवार शाम को लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों पर आकर्षक रंगोली सजाईं। पूजन के बाद दीपक जलाकर घरों को रोशन किया। सदर बाजार, चौक, सिटी पार्क, साउथ सिटी व शहर के अधिकांश मोहल्लों में रोशनी की छटा बिखरी रही। बच्चों और युवाओं ने पटाखे, अनार, फुलझड़ी और फिरकी जलाकर त्योहार का आनंद लिया। आतिशबाजी से देर रात तक आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से चमकता रहा।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राजभवन स्थित आवास पर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद दीपक जलाकर आवास को रोशन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के लंका पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में 30 लाख से अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया।
फोटो-39
बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजी जेल
शाहजहांपुर। जिला कारागार में दीपावली उमंग के साथ मनाई गई। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। कारागार परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, आकर्षक रंगोलियों, फूलों और दीपों से सजाया गया। रोशनी से जगमगाते परिसर में उत्सव का माहौल रहा। कारागार अधीक्षक जितेंद्र प्रताप तिवारी ने विचार रखे। संवाद
आनंदपुरम कॉलोनी में दीपावली पर गणेश लक्ष्मी की पूजा करता परिवार। संवाद