फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवार को शिवमय हुई  क्रांतिकारियों की नगरी

Mon, 08 Aug 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
सोमवार को शिवमय हुई  क्रांतिकारियों की नगरी 
विज्ञापन
सावन का तीसरा सोमवार भगवान भोलेनाथ के भक्तों के नाम रहा। भक्तों की भावनाओं और भक्ति से खुश होकर इंद्रदेव ने भी मौसम को खुशनुमा बना दिया। हल्की फुहारों से स्वागत करते हुए भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। मंदिरों में जहां भक्तों की भीड़ उमड़ती रही, वहीं कांवड़ियों की संख्या में कई गुना वृद्धि देखी गई। लायंस क्लब एक्जिक्यूटिव की ओर से मोहम्मदी मार्ग स्थित एक फैक्ट्री पर भंडारा का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों ने सुबह तड़के ही स्नानादि से निवृत्त होकर मंदिरों की रुख करना शुरू कर दिया था। भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, फल, मिष्ठान, भांग, धतूरा आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं शाम से देर रात तक प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए महिलाएं, पुरुष उमड़ते रहे। मंदिरों में जबरदस्त सजावट की गई है।
इधर, सावन के अंतिम चरण में पहुंचते ही कांवड़ियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो गई। हर-हर, बम-बम के जयघोष के साथ कांवड़िये गोलागोकर्णनाथ के लिए कूच कर रहे हैं। दिन में मौसम सुहाना होने से कांवड़ियों के साथ आमजनमानस से भी राहत की सांस ली। मोहम्मदी मार्ग पर लायंस क्लब एक्जिक्यूटिव की ओर से कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा फल और शीतल जल भी उन्हें उपलब्ध कराया गया। आयोजन में अध्यक्ष प्रमोद खन्ना, चंद्रेश आनंद, राहुल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सौरभ अग्निहोत्री, डॉ. रेशू अग्रवाल, जावेद अनवर, परमजीत सिंह, गुरमीत अरोरा, प्रवीण रस्तोगी, डॉ. अनुराग अग्रवाल, संदीप गुप्ता, प्रेम नारंग आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। नगर के शिव भक्तों ने मेन चौराहे पर भंडारे का आयोजन कर कावंरियों को प्रसाद वितरित किया। सावन के तीसरे सोमवार को लगाए गए भंडारे में तमाम कावंरियों को हलवा व पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मनोज सैनी, धीरज राठौर, सुशील राठौर, बीरू सक्सेना, बूटा सिंह आदि का सहयोग रहा।
कलान। सावन माह के तीसरे सोमवार को हजारों शिव भक्तों ने पटना शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। बदायूं-फर्रूखाबाद मार्ग पर शाहजहांपुर और बदायूं जनपद की लगी सीमा पर शुक्राचार्य की तपो भूमि पर स्थापति पटना देव शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों की भीड़ तो रात दो बजे से ही जुटनी शुरू हो गई, जो सुबह तक जारी रही। इस दौरान भक्तों की आधा किलोमीटर की लंबी कतरें लग गई और मंदिर परिषद हर-हर महादेव के जय कारों से गुज उठा। मुख्य हाईवे पर कांवरियों की जुटी भीड़ को देखते पुलिस ने भारी वाहनों के चलने पर पाबंदी लगा दी।
कैमुना चीनी मिल में हुआ रुद्राभिषेक
कैमुना शुगर मिल में सावन के सोमवार पर श्रीरामचरित मानस का अखंडपाठ किया गया। इस मौके पर आयोजकों ने कांवडियों का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया। शुगर मिल के प्रमुख संजय कुमार के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में मनोज अग्रवाल, डा. कुलदीप पिलानिया, सुबीर कुमार दुबे समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें