माध्यमिक कॉलेजों की बालिका खो-खो प्रतियोगिता आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज ने जीत ली है। सब जूनियर वर्ग में क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल विजेता घोषित किया गया।
क्रिश्चियन गर्ल्स हाई स्कूल में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में मेजबान कॉलेज के अलावा ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल, आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज और आर्य महिला इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला, आर्य महिला कॉलेज, एनटीआई, डॉ. सुदामा प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, श्री हर कुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की टीमों ने सहभागिता की। सब जूनियर वर्ग में मेजबान क्रिश्चियन गर्ल्स को विजेता और आर्य कन्या पाठशाला को उपविजेता घोषित किया गया। सीनियर वर्ग में आर्य कन्या पाठशाला की टीम विजेता और हर कुमार पाठक कॉलेज उपविजेता रहा।
इससे पूर्व प्रधानाचार्य अल्पना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रेफरी की भूमिका गंगाराम प्रेमी, आरएन महंत, राहुल तोमर, जितेंद्र, राम कुमार, रत्नेश शुक्ला, सुमन, सचिन प्रेमी ने निभाई। व्यवस्था में मीनाक्षी सक्सेना, नीलम पांडेय, कृष्टा आर महंत, अर्चना मिश्रा आदि का योगदान रहा। प्रतियोगिता के बाद मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जनपद की टीम का गठन किया गया। सीनियर वर्ग में किरन वीर कौर, अरीबा खातून, रीतू पाठक, दामिनी, मनप्रीत कौर, अनामिका, तराना, कशिश, महिमा वर्मा, निदा, गीता मिश्रा, जूबी का चयन किया गया। सोनी, नेहा यादव, सोनाली, अंजली, नीतू, रूफी, शिवानी, सुनैना मिश्रा, शिखा मिश्रा और विनीता को अतिरिक्त खिलाड़ी में शामिल किया गया है। सुमन गंगवार को मैनेेजर और अंजना कुमार कोच नियुक्त किया गया। जबकि सब जूनियर वर्ग में इरम, मुस्कान, अमरीन, कहकशां, आनंदिता, प्रतिमा यादव, रुचि, जूबिया आफरीन, नेहा, पूजा राजपूत, काजल गुप्ता, ज्योति वर्मा को जनपदीय टीम में जगह मिली है। ज्ञानदेवी, शाजिया, सोनी, पलक, दिव्या को अतिरिक्त खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। अर्चना मिश्रा को मैनेजर तथा मीनाक्षी सक्सेना को कोच का दायित्व सौंपा गया।