फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण: सत्यापन को भेजे गए जमानतियों के प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो चुकी है। सीजेएम कोर्ट ने जमानतियों के प्रपत्र सत्यापन के लिए सोमवार को थाने और तहसील भेज दिए हैं। प्रपत्रों का सत्यापन होने पर रिहाई आदेश जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप छात्रा और उसके तीन दोस्तों संजय, सचिन और विक्रम पर है। पिछले करीब दो महीने से चारों जेल में हैं। हाईकोर्ट ने छात्रा और सचिन की जमानत मंजूर कर ली है। छात्रा के वकील कलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को प्रपत्र भरकर सीजेएम कोर्ट में जमा कर दिए गए, इसके बाद इन प्रपत्रों का संबंधित थाने और तहसील सत्यापन के लिए भेज दिया गया है। सत्यापन में जमानत प्रपत्र सही पाए गए तो दो दिन में छात्रा की रिहाई आदेश जारी हो सकता है। उधर, सचिन उर्फ सोनू की जमानत छात्रा के साथ ही मंजूर हो चुकी है, जिसका जमानत आदेश सोमवार तक सीजेएम कोर्ट नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें