फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी सुरक्षा खत्म, आम बंदियों की तरह लाए गए फिरौती के आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की आरोपी एलएलएम की छात्रा और उसके दोस्तों की वीआईपी सुरक्षा खत्म हो गई। मंगलवार को मुकदमे की पहली तारीख पर पुलिस चारों को सामान्य बंदियों की तरह लेकर कचहरी पहुंची।
विज्ञापन

चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण मामले में आरोपियों को इससे पहले कोर्ट में लाए जाने पर सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त रहता था। आरोपियों को कोर्ट लाए जाने से पहले ही जजी कचहरी परिसर को छावनी बना दिया जाता था। छह नवंबर को एसआईटी ने जब चार्जशीट सौंपी थी, तब एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और उनसे फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा, संजय, सचिन, विक्रम को भी कोर्ट में लाया गया था। उस वक्त बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी लगाई गई थी। गिरफ्तारी के वक्त भी जब आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था, तब भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी, लेकिन मंगलवार को फिरौती मामले की आरोपी छात्रा को सामान्य बंदियों की तरह जेल से पुलिस की गाड़ी में अन्य महिला बंदियों की तरह लाया गया था। वहीं उसके दोस्तों संजय, सचिन, विक्रम को भी बंदियों के साथ पुलिस की गाड़ी में जेल से लाकर हवालात में बैठाया गया। इसके बाद शाम 3:30 बजे पेशी पर बुलाया गया। जबकि इससे पहले इन आरोपियों को पुलिस की अलग गाड़ी में लाया गया था। छात्रा को दो महिला आरक्षी कोर्ट लेकर पहुंचीं थीं, वहीं उसके दोस्तों को भी अन्य बंदियों के साथ दो पुलिस कर्मी हवालात से कोर्ट तक लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें