फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन निर्मित सामान की होली जलाई

Fri, 28 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
चाइना माल के व‌िरोध में प्रदशन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को एक संकल्प अभियान चलाकर चीन के सामान का बहिष्कार व स्वदेशी सामान का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया गया। स्वयं सेवकों ने शहर के गोविंदगंज से लेकर घंटाघर तक पदयात्रा निकाली, जिसमें 51 सौ मिट्टी के दीपक बांटकर सबको यह संकल्प दिलाया कि इस बार की दीवाली हम सब भारतीय तरीके से स्वदेशी वस्तुओं के साथ मनाएंगे। इससे हमारे देश के दुश्मन चीन को करोड़ों का नुकसान होगा वहां की अर्थव्यवस्था कमजोर होगी। पद यात्रा में सह विभाग प्रचारक जितेंद्र, जिला प्रचारक राजेश, नगर कार्यवाह संतकुमार, अभिनव तिवारी, रोहित मिश्रा, प्रसून तिवारी, सोनू, राजकमल वाजपेयी, आकाश तिवारी, राजकुमार वर्मा, अमन शर्मा, प्रिंस वर्मा, ऋषभ मिश्रा, अंश कटियार, आलोक मिश्रा, सुधांशु वाजपेयी, अवनीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पुवायां में बृहस्पतिवार को युवा छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की अपील करते हुए उसकी होली जलाई। अध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में युवा छात्र संगठन के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार शाम जुलूस के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजीव चौक पर पहुंचे। जुलूस निकालने के दौरान चीन में बना सामान खरीदे जाने का बहिष्कार किए जाने की अपील करते हुए पत्रक बांटे गए। पत्रक में कहा गया है चीनी मीडिया भारत के लोगों के खिलाफ लिख रहा है। चीन के सामान को खरीदने से चीन को लाभ होता है और चीन पाकिस्तान की मदद कर रहा है। इसलिए इस माल को न खरीदें। राजीव चौक पर छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अभिनव मिश्रा, पार्थ मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, सचिन सैनी, दीपांशु गुप्ता, पवन भारद्वाज, अर्पित गुप्ता, मिथुन मिश्रा, आशीष सक्सेना, विशाल दीक्षित, यश मिश्रा, संदीप वर्मा, अभय वर्मा, अखिलेश, अंकित, अनुभव, अतुल, मनोज, संदीप, आदित्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
तिलहर। विभिन्न संगठनों के लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर से एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को भेजकर चाईनीज सामान की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मंाग की है।
विज्ञापन

सावित्री देवी संस्कृत पाठशाला के प्रधानाचार्य त्रातादेव शास्त्री, समाजसेवी कौशल कुमार गुप्ता, भाकियू जिला महासचिव प्रकाश बाबू गंगवार, अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सह नगर मंत्री राजेश्वर सिंह, शिवम शर्मा, दीपक प्रताप सिंह, आनंद यादव, अभिष्ेाक शर्मा व अवधेश आदि ने राज्यपाल से दीपावली पर चाईनीज सामान की तत्काल बिक्री प्रतिबंधित किये जाने की है।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें