चार जिलों के ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने बुधवार को पुवायां में दवा की दुकानें चेेक की। जानकारी मिलते ही नगर के तमाम मेडिकल स्टोर बंद हो गए। शाहजहांपुर के ड्रग इंस्पेक्टर (डीआई) देशबंधु विमल, बदायूं के पवन कुमार, बरेली की उर्मिला वर्मा और पीलीभीत की डीआई बबिता रानी की टीम ने बुधवार को पुवायां में गुप्ता मेडिकल स्टोर, संतोष मेडिकल स्टोर और पुवायां मेडिकल हाल आदि पर पहुंचकर दुकानों का सर्वे किया और दवाओं के नमूने लिए। टीम के आने की जानकारी पाकर नगर के तमाम मेडिकल स्टोर बंद हो गए। दोपहर बाद टीम निरीक्षण कर वापस लौट गई, इसके बाद दवा की दुकानें खुल सकीं। देहात क्षेत्र में तमाम दुकानें बंद हो गई। दवा दुकानदार एक दूसरे से टीम के बारे में जानकारी लेते देखे गए।