शाहजहांपुर में वीडीएफ कांवेंट में बच्चों की लगाई प्रदर्शनी का निरीक्षण करते सीओ यातायात संजय व
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। वीडीएफ काॅन्वेंट स्कूल में यातायात माह के अंतर्गत पोस्टर व मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यातायात पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीओ यातायात संजय कुमार व विशिष्ट अतिथि टीएसआई विनय पांडेय ने किया। इसके बाद कक्षा दो और तीन के बच्चों ने यातायात लाइट से संबंधित गीत और कविताएं प्रस्तुत की। सीओ ने बताया कि यातायात के नियमों का पालन सभी को करना चाहिए। बच्चों को यातायात सिग्नलों की जानकारी भी दी।
प्रतियोगिता में सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें आराध्या, भावना, मानसी, आरोही को प्रथम आने पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। व्यापारी नेता सचिन बाथम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, प्रबंधक रोमी आनंद, प्रधानाचार्य प्रीति आनंद ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर बबीता सक्सेना, अनुराधा, वंदना, ममता, शैलजा, पूर्णिमा, कुसुम, स्वर्णिम, पिंकी, कंचन, संगीता आदि का सहयोग रहा। संवाद