फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
जलालाबाद में शिक्षकों को सम्मानित करती बीईओ शाहीन अंसारी। स्रोत: आयोजक - फोटो : 1
विज्ञापन
जलालाबाद। तहसील सभागार में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षकों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार रोहित कटियार और बीईओ शाहीन अंसारी ने ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए छह शिक्षकों को अंग वस्त्र, स्मृति चिह्न और शील्ड देकर सम्मानित करके उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में प्राथमिक विद्यालय कोयला ज्ञानपुर के प्रधानाध्यापक राममोहन त्रिपाठी, चौकिया उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन विक्रम सिंह, तिकोला उच्च प्राथमिक विद्यालय तिकोला की प्रधान अध्यापक राज बेटी, चक चंद्रसेन उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रामप्रताप सिंह, ढका ताल्लुके उजेरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के अशोक कुमार और सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें