फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप के समापन पर बच्चों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
लीड कॉन्वेंट में बच्चों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित करतीं निदेशक जमाल व प्रधानाचार्या ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लीड कॉन्वेंट स्कूल में पिछले 15 दिनों से चल रहे समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग कर विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर बहुत कुछ सीखा तथा बेहतरीन प्रदर्शन भी किया। सराहनीय प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कैंप में डांस, मार्शल आर्ट, आर्ट और क्राफ्ट, म्यूजिक क्लास, बास्केटबॉल आदि का प्रशिक्षण दिया गया। स्कूल के निदेशक मोहम्मद जमाल एवं प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बच्चों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान हिमा, सानवी, हर्षी, मन्नत, तरफिया, समायरा, अदनान, सात्विक, नवाज, आयुष, अफ्फान, हमजा, अमान विहान, हसन, ईशाना, जानवी, श्रुति, कनिष्का, अक्षरा, अनुकृति, माहिरा, आयत, सुमैया, मन्नत तिवारी आदि ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुनीत मनीषी, सतीश, संतोष सक्सेना, शकील अहमद, मुईज, शिक्षिका चांदनी अनवर व श्रीती सिंह का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें