फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छेड़खानी के मामले में राजीनामा नहीं करने पर महिला को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। छेड़खानी के मामले में राजीनामा नहीं करने पर महिला को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज करने, धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि नौ जून को वह गुफरान के यहां गई थी। रास्ते में सबील खां ने चार अन्य लोगों के साथ आकर छेड़खानी कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने दर्ज कराई थी। आरोपी गुफरान पर दबाव बनाकर उनसे मुकदमा वापस लेने के लिए कहा गया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को घर से एक गांव जा रही थी। रास्ते में घात लगाए बैठे गांव सबील खां, सकील खां, चांद बाबू ने उसको रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। विवाद के दौरान मंगलसूत्र भी गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें