फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेलने से मना करने पर तिरंगा लेकर निकले बच्चे, प्रशासन ने कराया समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कालेज के मैदान पर नुमाइश (प्रदर्शनी) लगाने के चलते वहां खेलने वाले बच्चों को मना कर दिया गया था। विरोध में बृहस्पतिवार को बच्चे तिरंगा लेकर कलक्ट्रेट में डीएम से मिलने के लिए निकल पड़े। अधिकारियों ने रास्ते से ही बच्चों को बुलाकर एसडीएम कार्यालय में बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई। फैसले के मुताबिक प्रदर्शनी लगी रहेगी लेकिन बच्चों को खेलने से नहीं रोका जाएगा। प्रदर्शनी हटने के बाद व्यवस्था पहले की तरह चलेगी।
विज्ञापन

काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर विद्यालय की प्रबंध समिति ने नुमाइश लगाने की परमीशन दी थी। इसको लेकर वहां प्रैक्टिस करने वाले प्रयास क्रिकेट एकाडमी के खिलाड़ियों ने विरोध किया था। खिलाड़ियों का कहना था कि नुमाइश उस स्थान के बजाय कॉलेज के पीछे मैदान पर लगवाई जाए। अधिकारियों ने इस मांग पर गौर नहीं किया। आरोप है कि शिकायत से नाराज कॉलेज के लिपिक ने बुधवार को वहां खेलने वाले बच्चों से गालीगलौज की और उन्हें वहां से भगा दिया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में खिलाड़ियों की ओर से थाने में नामजद तहरीर देने के साथ ही एसडीएम से शिकायत कर लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।
अधिकारियों के कार्रवाई न करने से नाराज बच्चे बृहस्पतिवार सुबह तिरंगा लेकर नारेबाजी करते हुए डीएम से मिलने पैदल ही चल दिए। जानकारी मिलने पर सीओ मस्सा सिंह ने बारहपत्थर की ओर जा रहे बच्चों के जुलूस को रास्ते मे रोक लिया। उन्हें लेकर तहसील पहुंचे। यहां पर एसडीएम बरखा सिंह, सीओ, नायब तहसीलदार चंद्रगुप्त सागर, थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के सामने कॉलेज के प्रिंसिपल, प्रबंधक व आरोपी लिपिक, बार संघ अध्यक्ष तथा खिलाड़ियों के प्रतिनिधियों के बीच करीब एक घंटे आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलने के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मैदान पर नुमाइश लगी रहेगी लेकिन खिलाड़ियों को खेलने से रोका नहीं जाएगा। जब तक प्रदर्शनी है, तब तक बच्चे पीछे खाली पड़े मैदान पर भी खेल सकेंगे। इसके बाद पुरानी व्यवस्था बहाल रहेगी। - बरखा सिंह, एसडीएम, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें