फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्चों को भा रही इलेक्ट्राॅनिक गन... बटन दबाते ही छोड़ेगी रंग

Thu, 06 Mar 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
मालखाना मोड स्थित दुकान पर शार्क मछली पिचकारी दिखाता दुकानदार। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली को देखते हुए बाजार सज गया है। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है। त्योहार को लेकर विभिन्न तरह के उत्पाद बाजार में आए हैं। इलेक्ट्रानिक गन सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। इसका बटन दबाते ही रंग छूटेगा।
विज्ञापन

शहर की सदर बाजार, बहादुरगंज, मंडी, चौक, जलालनगर और बडे़ शोरूम पूरी तरह त्योहार के सामान से सज गए हैं। होली पर कलर पटाखा, इलेक्ट्रानिक गन और मछली पिचकारी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। नए तरीके की पिचकारी, कैप, मुखौटे, पगड़ी भी सज गई हैं। ।
व्यापारी रजनीश मौर्य ने बताया कि अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। इलेक्ट्रानिक गन बच्चों को खूब पसंद आ रही है।

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
बाजारों में भीड़ बढ़ते ही पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस की टीमें भीड़ वाले स्थानों पर गश्त कर रही हैं। एसपी राजेश एस. ने भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट लिस्ट
= कलर पटाखा-240 रुपये
= मछली पिचकारी-250 रुपये
= इलेक्ट्रानिक गन- 1000 से 1500 रुपये तक
= हथौड़ा पिचकारी-100 से 150 रुपये तक
= एके-47 पिचकारी- 500 से 600 रुपये तक
= बाहुबली पिचकारी- 200 से 300 रुपये तक
= मुखौटे-50 से 150 रुपये तक
= चश्मे - 50 से 150 रुपये तक
= हरबल गुलाल का पैकेट-50 से 300 रुपये तक

मालखाना मोड स्थित दुकान पर शार्क मछली पिचकारी दिखाता दुकानदार। संवाद- फोटो : kathua news

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें