फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वंडरबॉक्स से सीखेंगे बाल वाटिका के तीन से छह साल के बच्चे

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में  वंडरबॉक्स के बारे में प्र​शि​क्षण देते एसआरजी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बालवाटिका (आंगनबाड़ी) में नामांकित तीन से छह साल के आयु के बच्चों के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के लिए आईआईटी गांधीनगर से विकसित किए गए वंडरबॉक्स का प्रयोग होगा। इसके लिए जनपद स्तरीय प्रशिक्षण बीएसए कार्यालय के सभागार में हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में वंडरबॉक्स उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वंडरबॉक्स में विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध है जिससे बच्चे आसानी से सीख सकते हैं।
डीसी प्रशिक्षण रोहित सिंह ने बताया कि शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। एसआरजी अश्वनी कुमार ने भारतीय शिक्षा व्यवस्था में पूर्व प्राथमिक शिक्षा की सार्वभौमिकता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

एसआरजी ममता शुक्ला ने तीन से छह आयु वर्ष के बच्चों के लिए तैयार की गई गतिविधियों को समूह कार्य के माध्यम से कराया। एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि वंडरबॉक्स में 19 प्रकार के कुल 26 आइटम हैं। प्रशिक्षण में एआरपी अमित दीक्षित, अतुल शुक्ला, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, उपेंद्र तिवारी, सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें