फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाल विवाह के खिलाफ चाइल्ड लाइन ने शुरू किया सौ दिन का अभियान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अ​भियान के तहत रैली निकालते चाइल्ड लाइन के पदा​धिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बाल विवाह रोकने के लिए चाइल्ड लाइन ने सौ दिन का अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिलाओं व बालिकाओं समेत आमजन को भी जागरूक किया जाएगा। ग्रामीण अंचलों पर जाकर निरक्षर लोगों को भी समझाया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर महिला कल्याण विभाग ने बाल विवाह मुक्त भारत का अभियान शुरू किया है। इसके तहत महिला व बालिका कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलेगा। बाल विवाह से होने वाले नुकसान व बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी जाएगी।
चाइल्ड लाइन के प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि विवाह करने की लड़की की उम्र 18 व लड़के की 21 वर्ष होनी चाहिए। कुछ लोग कम उम्र में ही बेटियों की शादी कर देते हैं। कम उम्र में शादी कानूनन अपराध है। ऐसे में बेटियां घरेलू हिंसा का शिकार भी होती हैं। ऐसे में ग्रामीण स्तर पर महिलाओं व लड़कियों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। जहां भी जागरूक करेंगे, वहां शपथ भी दिलाएंगे।
विज्ञापन



अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ
सोमवार से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ हो गया। तिलहर तहसील में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को शपथ दिलाई। जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा ने विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें