फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: न्यायालयों का बहिष्कार जारी, वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। न्यायालयों के बहिष्कार के बीच सोमवार को समाधान दिवस के दौरान तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के समक्ष नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में वकीलों ने एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार को मुख्यमंत्री के नाम 16 सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बार संघ अध्यक्ष सूरजपाल वर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कई मांगें शामिल हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि गत जून में भी इन्हीं समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है। इसलिए मांगें लंबित रहने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। बता दें कि मांगों को लेकर तहसील के वकील पिछले दस दिन से एसडीएम और तहसीलदार के न्यायालयों का बहिष्कार कर कई बार तहसील परिसर में प्रदर्शन कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें