पुवायां के गांव सुनारा बुजुर्ग के उत्कर्ष का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
- फोटो : बहराइच में रोडवेज के पास पेट्रोल भराने के लिए लगी लाइन।
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी मीडियाकर्मी अंकित पांडे के दो वर्षीय पुत्र उत्कर्ष की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। वह घर से कुछ दूर खेलने गया था। खेलते समय उसे पैर में सांप ने डस लिया। इसके बाद बालक घर आ गया, लेकिन परिजनों को सर्पदंश की जानकारी नहीं हो सकी।
कुछ देर बाद उत्कर्ष बेहोशी होने लगा तो परिजन उसे पुवायां सीएचसी लाए। सीएचसी पर पता चला कि बच्चे को सांप ने दंश मार दिया है। डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजन उत्कर्ष को राजकीय मेडिकल कॉलेज भी ले गए, वहां भी मृत घोषित होने के बाद उसे घर लाया गया। दोपहर बाद बालक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बालक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। संवाद