फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से बच्चे की मौत, चालक समेत सात घायल

विज्ञापन
मृतक सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन इलाके के गांव उधौपारा में अनियंत्रित बाइक चालक ने छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मनीराम के बेटे साेनू उर्फ जुगनू (10) की मौत हो गई। बाइक चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची आरसी मिशन पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शनिवार को शाम करीब 6:30 बजे चांदापुर चौराहे से चौहनापुर की ओर जा रही जीप की टक्कर से गांव उधौपारा के रमेश की भैंस मर गई थी। रमेश अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ वहीं पर भैंस को दफना रहे थे। तभी चौहनापुर की ओर से आ रही बाइक से चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक सोनू, रमेश, उसकी पत्नी लक्ष्मी, मुनेश, उसकी पत्नी गोरा देवी, सुनैना, कार्तिक से टकरा गई।
बाइक चला रहा सेहरामऊ दक्षिणी के गांव मौलागंज निवासी विनोद सड़क किनारे खंती में गिरने से घायल हो गया। आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

मृतक सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक सोनू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें