फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली इलाके में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से पांच साल के बच्चे की जान चली गई। चालक ने खेत पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक पीछे हटा दिया, जिससे पीछे बैठा पांच साल का बच्चा पहिये के नीचे आकर कुचल गया। जिला अस्पताल ले जाने पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सिधौली क्षेत्र के गांव गंधारपुर निवासी रमेश सोमवार शाम अपने पांच साल के बेटे साहिल को खेत पर ले गए थे। खेत पर ट्रैक्टर खड़ा था, जिसके चालक से रमेश धान कटवाने की बात करने लगे। साहिल ट्रैक्टर के पीछे बैठकर खेलने लगा। ट्रैक्टर स्टार्ट था, जिसे चालक ने अचानक पीछे को हटा दिया। इससे पीछे बैठा मासूम साहिल पहिया के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। जिला अस्पताल बच्चे को ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मां रेशमा देवी ने बताया कि ड्राइवर ने बिना देखे ट्रैक्टर पीछे हटा दिया था, जिससे साहिल दब गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया।
तीन भाइयों को अकेला भाई था साहिल
रमेश की ती बेटियां छह साल की काजल, तीन वर्ष की पलक और तीन माह प्रज्ञा हैं। साहिल तीन बहनों का अकेला भाई था। इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें