फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, बमुश्किल पुलिस ने काबू पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ऑपरेशन के बाद बच्ची की मौत होने पर परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार देर रात निजी अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। चौक कोतवाली से फोर्स पहुंचने के बाद बामुश्किल परिजन को समझाकर शांत कराया और शव घर भिजवाया। देर रात तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्दुल्लागंज निवासी संजय वर्मा की तीन साल की बेटी अर्पिता नवंबर में ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई थी, जिसमें उसका एक पैर टेढ़ा हो गया था। जिला अस्पताल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में तीन महीने से उसका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पूर्व डॉक्टर ने ऑपरेशन करके पैर सीधा करने का दावा किया, जिस पर परिजन राजी हो गए और 30 जनवरी को उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। शुक्रवार सुबह डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑपरेशन थियेटर से बच्ची को बाहर निकाला गया। उसके बाद से उसे होश नहीं आया। इसके बाद परिजन ने डॉक्टर से बात की तो वह कुछ देर में होश आने की बात कहकर टालते रहे। रात नौ बजे डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
इस पर परिवारवाले भड़क गए और उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अजीजगंज चौकी प्रभारी नासिर खान मौके पर पहुंचे और परिजन को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने तो उन्होंने चौक कोतवाली सूचना दी। इसके बाद प्रभारी कोतवाल शिववरन यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे परिजन को काफी देर बाद समझाकर शांत किया। फिर शव एंबुलेंस से घर भिजवाया दिया। वहीं आरोपी डॉक्टर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान बच्ची की सांस उखड़ने लगी थी। बच्ची को सांस संबंधी रोग होने से उसकी मौत हो गई। जब उनसे परिजन को न बताने के बारे में पूछा गया तो कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मामला शांत करा दिया गया है। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।- शिववरन यादव, प्रभारी कोतवाल चौक कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें