फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर दो लोगों से लूट, हाईवे पर सक्रिय हुआ गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े तीन वारदात कर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। दो लोगों को कार में लिफ्ट देकर लूटा गया, वहीं व्यापारी से चाकू से बल पर 48 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया गया। कटरा से हरदोई मोड़ के बीच हुई घटनाओं के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटी कैमरे भी खंगाले लेकिन बदमाशों को सुराग नहीं लगा। सभी मामलों की थानों में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव को बनाया निशाना
शाहजहांपुर/कटरा। चौक कोतवाली के मोहल्ला रोशनगंज निवासी श्रीपाल वर्मा किसान सेवा सहकारी समिति कटरा में सचिव के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह वह कटरा जाने के लिए एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार हो गए। उसमें चार लोग पहले से ही बैठे थे। कार कुछ दूर चल पाई, तभी कार में बैठा एक व्यक्ति उल्टी आने का बहाना करके उनके ऊपर गिर गया और जेब में रखे 21 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद चालक ने कार आवास विकास कॉलोनी के गेट संख्या दो के सामने आगे चेकिंग होना बताकर उन्हें कार से उतार दिया और कार को कटरा की ओर भगा ले गए। रुपये जाने का अहसास हुआ तो सूचना अजीजगंज चौकी पर दी। मगर चौकी प्रभारी नासिर खान ने घटना को संदिग्ध बता दिया।
लिफ्ट देकर लूटा, पुलिस ने टरकाया
भावलखेड़ा। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी अवधेश कुमार हरदोई में सीएमओ कार्यालय में कार्यरत हैं। वह शुक्रवार सुबह नौ बजे हरदोई बाईपास चौराहे पर एक स्विफ्ट डिजायर कार में हरदोई जाने के लिए बैठ गए। कार में तीन लोग पहले से बैठे थे। थोड़ा आगे बढ़ने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर जेब में रखे साढ़े आठ हजार रुपये लूट लिए। फिर रौसर कोठी मोड़ के पास धक्का देकर उतार दिया। अवधेश ने थाना रामचंद्र मिशन पहुंचकर घटना की जानकारी दी लेकिन घटना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की बताकर उन्हें टरका दिया गया। फिर उन्होंने सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को जानकारी दी तो मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली। सेहरामऊ दक्षिणी के थानाध्यक्ष नीरज सिंह इसे रामचंद्र मिशन थाने की घटना बता रहे हैं और वहां के इंस्पेक्टर संजय सिंह सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की घटना बता रहे हैं।
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने दाल व्यापारी को लूटा
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चाकू से धमकाकर दाल विक्रेता से 48 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। गांव वैवहा निवासी असलम अली बाइक से गांवों में फेरी लगाकर दाल बेचते हैं। शुक्रवार को वह बाइक से दाल खरीदने तिलहर जा रहे थे। दोपहर 2:45 बजे जब वह हाईवे पर गांव बतलैया के पास पहुंचे तो पीछे से एक पल्सर बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। दो बदमाशों ने उसके हाथ पकड़ लिए और तीसरे बदमाश ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए जेब में रखे 48 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद लुटेरे तिलहर की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद असलम अली ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनसे घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित ने मामले की तहरीर कटरा पुलिस को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें