फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर बालक की मौत

Sat, 26 Aug 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमउम्र दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर नदी में नहाने गए गांव रामेश्वरगंज के एक बालक की डूबने से मौत हो गई। गांव से काफी दूर शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

रामेश्वरगंज निवासी रामदास कश्यप का 10 वर्षीय पुत्र अजय बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे गांव के करीब बह रही गर्रा नदी में नहाने गया था। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण अजय का पैर गहरे पानी में फिसल गया। इससे वह डूबने लगा। उसने शोर मचाया तो पास में जानवर चरा रहे लोग आ गए। वे उसे बचाने के लिए जब तक नदी में कूदे तब तक वह गहरे पानी में समा गया। गांव के गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। देर शाम तक अजय की नदी में तलाश होती रही लेकिन उसका पता नहीं चला। पूरी रात घरवाले नदी के तट पर बैठे रोते बिलखते रहे। शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर सुबह नौ बजे बरहा गांव में ग्रामीणों ने अजय का शव नदी से निकाल लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें