निगोही में विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करती विधायक सलोना कुशवाहा और ब्लॉक प्रमुख भानूप्रताप सिं
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव में चल रहे ठाकुर निरभान सिंह भदौरिया एवं जितेंद्र सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चेना और खुदागंज की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। चेना की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इससे पहले खुदागंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 129 रन का लक्ष्य रखा। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी चेना की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर चार विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के छोटू ठाकुर रहे। विधायक सलोना कुशवाहा ने पुरस्कार स्वरूप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 10111 रुपये देकर खिलाड़ियों को शाबासी दी। ब्लॉक प्रमुख भानु प्रताप सिंह, सुमित भदौरिया, राजकुमार सिंह, सतीश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद