फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहल्लुम : इमाम हुसैन की शहादत को याद कर दीदार के लिए रखे ताजिये

विज्ञापन
शाहजहांपुर में अंटा चौराहा पर बिक्री के लिए रखे गए ताजिये। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार शाम शहर के विभिन्न मोहल्लों में ताजियों काे दीदार के लिए रख दिया गया। बुधवार को छोटे ताजिये करबला में दफन किए जाएंगे।
विज्ञापन

चेहल्लुम पर सुबह से ग्रामीण व शहरी इलाके के लोग अंटा चौराहा पर ताजियों को खरीदने के लिए पहुंचने लगे थे। छोटे ताजिये करीब 100 रुपये और बड़े ताजिये 800 रुपये तक में बिके। शाम होते ही ताजियों को दीदार के लिए विभिन्न मोहल्लों और इमामबाड़ों में रखा गया। लोगाें ने फातिहाख्वानी भी कराई। इस बीच लंगर भी बांटा गया।
छोटे ताजियों को बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। वहीं किला क्षेत्र में ताजियों को रखे जाने के साथ ही बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से आकर्षक सजावट की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मन्नत के बड़े ताजिये अंटा चौराहा, बिजलीपुरा, किला, लोधीपुर समेत विभिन्न मोहल्लों से दीदार के लिए निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े ढोल और मातमी जुलूस के साथ ताजियेदारी का सिलसिला जारी रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें