शाहजहांपुर। जनपद में बिना मानक के चलने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। बुधवार को पांच स्कूल समेत दस वाहनाें का चालान किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार व पीटीओ आरपी गौतम ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच पांच स्कूली वाहनों को चेक किया। उसमें कमियां मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) विकास यादव ने कई स्कूलों में जाकर वाहनों की फिटनेस एवं प्रपत्र जांचे।
एआरटीओ ने स्कूल स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिए कि अपने विद्यालय में संचालित वाहनों के सभी प्रपत्र होने पर ही गाड़ी का संचालन कराएं। बिना मानक के वाहनों में स्कूली बच्चों काे नहीं भेजें। एआरटीओ ने बताया कि वाहनों में प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा और टैक्स के कागजों में कमी पाई गई है।