फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur: दिव्यांग युवक से युवती बोली- शादी के लिए हूं तैयार, 40 हजार रुपये लेकर हो गई फरार

Thu, 30 Mar 2023 01:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

युवती ने भी शादी के लिए हां करते हुए रुपये देने को कहा। उसने 40 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद दोनों व्यक्ति युवती को लेकर बाइक से चले गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के खुटार में शादी कराने के नाम पर लखीमपुर के दिव्यांग युवक ओमप्रकाश से 40 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत पर करने पर युवक को धमकी दी। पीड़ित ने खुटार पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना मैलानी के गांव नारायनपुर निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि खुटार क्षेत्र के दो लोगों ने उससे कहा था कि दिव्यांग होने के कारण तुम्हें घर के काम करने में परेशानी होती होगी। वे लोग उसकी शादी करा सकते हैं। 

उसके हामी भरने पर 25 मार्च को खुटार में मुख्य चौराहे के पास उसे एक युवती दिखाई गई। कहा कि युवती भी उससे शादी करने के लिए तैयार है। शादी के लिए कपड़े, जेवर आदि लेने के नाम पर उससे 40 हजार रुपये मांगे गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को ले गए दो व्यक्ति 

युवती ने भी शादी के लिए हां करते हुए रुपये देने को कहा। उसने 40 हजार रुपये दे दिए। रुपये लेने के बाद दोनों व्यक्ति युवती को लेकर बाइक से चले गए। काफी देर इंतजार करने पर भी युवती और रुपये लेने वाले जब नहीं लौटे तो उसे ठगी का एहसास हुआ।

उसने आरोपियों के मोबाइल पर कॉल की तो उसे झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। ठगों ने कहा कि कहीं भी शिकायत करने का अंजाम बुरा होगा। ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। 

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना मैलानी क्षेत्र की है। फिर भी तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें