फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ठगी गई महिलाओं ने निगोही थाने में दी सामूहिक तहरीर

Thu, 12 Sep 2024 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। दो हजार रुपये प्रतिमाह दिलाने का लालच देकर उनके डाकघर खातों के जरिये लाखों की रकम ठगे जाने के मामले में नगर की तमाम भुक्तभोगी महिलाएं बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। उन्होंने पुलिस को सामूहिक तहरीर देकर आरोपी युवती के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यहां की एक युवती ने मोहल्ला पाल बस्ती की मोनिका को दो हजार रुपये माहवार दिलाने का झांसा देकर डाकघर में उनका खाता खुलवाया। चार माह तक पैसा नहीं आने पर बुधवार को डाकघर जाकर अपने खाते की जांच की तो पता चला कि उनके खाते पर लोन लेकर 1.84 लाख रुपये से ज्यादा रकम निकाली जा चुकी है। उनके साथ ही घर और मोहल्ले की नेहा, पायल, श्वेता, कौशल्या, रजनीश, मोहिनी आदि महिलाओं को भी ठगे जाने का अहसास हुुआ।
इन सभी के डाकघर खातों की जांच चल रही है। अभी यह पता नहीं लग सका है कि इन महिलाओं के नाम पर लोन मंजूर हुआ है या नहीं। खाता खुलवाने वाली युवती और उसके साथी इतने शातिर हैं कि उन्होंने अलग-अलग खातों में अपने अलग-अलग मोबाइल नंबर दिए हैं। मामले के खुलासे के लिए यह सभी महिलाएं बृहस्पतिवार को थाने जाकर प्रभारी निरीक्षक से मिलीं और उन्हें कार्रवाई के लिए संयुक्त तहरीर दी। डाकपाल अमित प्रताप सिंह भी मानते हैं कि ठगी हुई है, लेकिन इसमें डाक विभाग के किसी कर्मचारी की लिप्तता से इनकार किया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान के अनुसार तहरीर मिल गई है और जांच कर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें