शनिवार को एसडीएम लाल बहादुर ने सीएचसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी में गंदगी पाए जाने के अलावा एक डॉक्टर और पांच कर्मचारी गैरहाजिर मिले। अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा है।
एसडीएम के अनुसार बा स्कूल में कमरो की खिड़कियां व उनमें लगे शीशे टूट पाए गए साथ ही बच्चों के कमरों में उनका सामान रखने की कोई अलमारी आदि न होने के कारण फर्श पर रखा मिला। उन्होंने बताया कि उक्त व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने के अलावा स्कूल में पेयजल की समुचित व्यवस्था कराये जाने तथा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिये जरूरी संसाधन की व्यवस्था कराने के निर्देश वार्डेन को दिए गए। वही सीएचसी के निरीक्षण में वहां कार्यरत डा. अभिषेक के अलावा हेल्थ सुपरवाइजर सुमन लता, स्टाफ नर्स वीनम देवी, वीपीएम शशिकांत कुशवाहा तथा सफाईकर्मी अरूण कुमार गैरहाजिर मिले। एसडीएम के अनुसार अस्पताल परिसर में चारों ओर घास तथा गंदगी मिली, जिसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि शौचालय आदि में भी सफाई व्यवस्था सही नहीं पाई गई। एसडीएम ने बताया कि गैरहाजिर मिले कर्मियो के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को पत्र भेजा गया है जबकि अन्य अव्यवस्थाओं तीन दिन में दुरुस्त कराये जाने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए गए।
कमलेश बने ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि
जलालाबाद। ब्लाक प्रमुख गोपाल वर्मा ने चकचन्द्रसेन क्षेत्र पंचायत के सदस्य कमलेश सिंह उर्फ कल्लू को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।