शाहजहांपुर। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। यह महोत्सव 04 फरवरी 2022 तक मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
गांधी भवन में मुख्य कार्यकम में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि चौरी-चौरा घटना के 100 साल पूरे हो गए हैं, ये वह घटना है जिससे 1920 में शुरू हुए असहयोग आंदोलन के दौरान ब्रिटिश हुक्मरान पूरी तरह हिल गए थे। डीएम ने कहा कि शताब्दी महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को देश के इतिहास से अवगत कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुई। विधायक चेतराम, रोशन लाल वर्मा, मानवेंद्र सिंह, वीर विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिले के अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की पत्नियों व माताओं को अंगवस्त्र व नारियल देकर सम्मानित किया। जिनमें वीरगति सिंह, मोहर कुमारी, चंपा कुमारी, सीता देवी, दुर्रे इकबाल, वेदकांती, गंगा देवी, रामवती देवी, तुलसा देवी, मालती देवी आदि शामिल रहीं।
-
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी निकाली
- गांधी भवन, नगर निगम, शहीद पार्क, शहीद स्तंभ खिरनीबाग, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पार्क आदि स्थानों पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस आनंद, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से अमर शहीदों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही जनपद के अन्य स्थानों पर नामित अधिकारियों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विभिन्न विद्यालयों, एनसीसी, युवक मंगल दल की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। जिसको डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी भवन पहुंची। इसके बाद शहीद पार्क में वंदेतारम का गान किया गया।
-
पीएम और सीएम के संबोधन का हुआ प्रसारण
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण गांधी भवन में हुआ। जिसको वहां मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों, स्कूली बच्चों व नागरिकों ने देखा। इस बीच प्रधानमंत्री ने क्रांतिकारियों के बलिदान को विशेष पहचान दिलाने के लिए चौरी चौरा पर आधारित डाक टिकट का विमोचन किया।
-
भाजपाइयों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण
शाहजहांपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार केे स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर मोर्चा के महानगर संयोजक राजशेखर, आरएसएस प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला, विभाग प्रचारक चंदन, महानगर प्रचारक आशुतोष, विधायक मानवेंद्र सिंह, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
तिलहर में बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, शहीदों को किया गया नमन
तिलहर। चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय और आरबीएम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। वहीं नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद कुटी पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन इमरान खां, ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा, डॉ. शशि भूषण, केके शुक्ला, डॉ. सरन पाल सिंह, डॉ. अनुपम सक्सेना, उवैस हुसैन, युद्धेश्वरनाथ केशव आदि मौजूद रहे।
-
खुजागंज में शहीद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
खुदागंज (शाहजहांपुर)। नगर के पक्का तालाब स्थित प्रतिमा पर भाजयुमो जिला संयोजक रोहित सिंह के नेतृत्व में अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पवन प्रताप सिंह, सर्वराज सिंह, मुकेश राठौर, श्यामू शर्मा, योगेश प्रताप सिंह, सचिन सिंह राजा, दुर्वेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। इसी तरह से कस्बे के एमएलडी संस्कृत महाविद्यालय में कार्यक्रम हुआ। प्रदीप शर्मा, चंद्रसेन पाठक, पवन प्रताप सिंह, एकता सिंह आदि मौजूद रहे।
-
स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने गाया वंदेमातरम
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी निकाली। जोकि विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। स्वयंसेवकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में देशभक्ति गीतों का गायन किया गया। इस मौके पर सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नायब तहसीलदार अनुराग, अजय शर्मा, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ. बलवीर आदि मौजूद रहे। सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में वंदे मातरम गायन प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश चंद्र भास्कर, प्रवक्ता राम सिंह, शोभित कुमार, अमनप्रीत सिंह, दिव्यांशु सक्सेना, रिषभ वर्मा आदि मौजूद रहे। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वंदेमातरम का समवेत गायन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. कनक रानी के साथ ही शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्राओं ने वीर शहीदों को नमन किया।
-
कविताओं के माध्यम से शहीदों को दी श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से गांधी भवन में शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। जिसमें आमंत्रित कवि व शायर सुशील दीक्षित विचित्र, कुलदीप दीपक, रामबाबू शुक्ला, विजय तन्हा, अख्तर शाहजहांपुरी, हिकमत उल्ला, हरिओम शुक्ल ओमी, सरिता वाजपेयी, अरविंद पंडित, प्रदीप वैरागी, सरदार आसिफ, राशिद जुगनू ने अपनी कविताओं तथा कलाम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन डॉ. इंदू अजनबी ने किया। इस मौके पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, एडीएम एफआर गिरिजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह आदि मौजूद रहे। डीएम,एडीएम और सीडीओ ने कवियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संवाद