फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर लीक होने से एक घंटे खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
रोजा में मालगाड़ी का प्रेशर सही करतीं महिला रेल कर्मचारी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रेशर लीक होने के कारण एक घंटे तक मालगाड़ी रोजा रेलवे स्टेशन की एक नंबर लाइन पर खड़ी रही। इसको ठीक होने में एक घंटे का समय लग गया। इस दौरान एक नंबर लाइन पर आने वाली ट्रेनों को दो नंबर से निकाला गया।
विज्ञापन

गुरुवार को मुरादाबाद से लखनऊ जा रही मालगाड़ी रोजा में प्लेटफार्म नंबर एक पर सुबह 10:00 बजे पहुंची। उसके पीछे डबल पाइप जोड़ कर लाए गए थे, लेकिन यहां शंटिंग के दौरान सिंगल पाइप कर दिया गया। जब मालगाड़ी यहां से चलने को तैयार हुई, तो उसमें प्रेशर नहीं आ रहा था। लेकिन पावर केबिन ने सिग्नल ग्रीन कर दिए और चालक ने मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए हार्न बजाया, तभी गार्ड ने वॉकी टॉकी से बताया कि प्रेशर लीक हो रहा है। मालगाड़ी चलने में दिक्कत होगी। कंट्रोल के आदेश पर कैरिज एंड वैगन विभाग की महिला कर्मचारी मौके पर पहुंचीं और प्रेशर सही करने का प्रयास किया, काफी देर तक सफल न होने पर प्रेशर पाइप को खोल कर देखा गया। उसमें बॉल नहीं था। इसके बाद रबर बॉल मंगाकर पाइप में लगाई गई। तब जाकर प्रेशर आया और मालगाड़ी पूर्वाह्न 11:10 बजे आगे के लिए रवाना हुई। वहीं इस बीच रेलवे स्टेशन की एक नंबर लाइन पर आने वाली ट्रेनों को दो नंबर से निकाला गया।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि मालगाड़ी का प्रेशर लीक हो रहा था। रबड़ बॉल (छल्ला) लगाकर प्रेशर सही करके ट्रेन को रवाना किया गया।
-
पुरुषों वाला काम महिला कर्मचारियों ने संभाला, मनवाया काबिलियत का लोहा
- कैरिज एंड वैगन विभाग के कर्मचारियों का काम ट्रेनों में होने वाली तकनीकी समस्याओं को ठीक करना होता है। यह काम अब तक पुरुष कर्मचारियों द्वारा ही किया जाता था, लेकिन अब महिलाएं यहां भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहीं हैं। गुरुवार को रोजा में मालगाड़ी का प्रेशर नहीं बनने पर विभाग मे कार्यरत महिला कर्मचारियों ने ही मौके पर जाकर बॉल बदला। जिसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हो सकी। महिला कर्मचारियों में शांति, मीना और ऊषा शामिल रहीं।
विज्ञापन

10 मिनट पहले पहुंची त्रिवेणी एक्सप्रेस
शाहजहांपुर। टनकपुर त्रिवेणी स्पेशल (05075) गुरुवार को अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले सुबह 10:51 बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आ गई। यह ट्रेन बुधवार को शक्तिनगर से चली थी। ट्रेन का संचालन टनकपुर-शक्तिनगर-टनकपुर के लिए किया जा रहा है। जिसके चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। गुरुवार को शाहजहांपुर से बरेली की ओर जाने वाले यात्री रवाना हुए, जबकि लखनऊ से कई यात्री स्टेशन पर उतरे। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि ट्रेन के शाहजहांपुर आने का समय 11.01 बजे का है, लेकिन गुरुवार को अपने निर्धारित समय से 10 मिनट पहले यानी 10:51 बजे ही यहां पर आ गई और 11:04 बजे रवाना हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें