फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा के लिए ‘प्रयास’ को मिला चार्टर नंबर

Sun, 19 Apr 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब की नई इकाई ‘प्रयास’ को समाजसेवा के क्षेत्र में स्वीकृति देने के उद्देश्य से चार्टर नंबर भेंट किया गया। यह उपलब्धि क्लब की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. कंवल मेहरा ने प्रदान की।
विज्ञापन

होटल रॉयल पन्ना में हुए कार्यक्रम में डॉ. मेहरा ने प्रयास संस्था की अध्यक्ष काजल खन्ना को चार्टर्ड नंबर प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने क्लब की सदस्यों को समाजसेवा का लक्ष्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा: नर सेवा नारायण सेवा का भाव हमें जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़ावा देता है, इसलिए बिना किसी भेदभाव के हमें जरूरतमंदों की मदद को हाथ बढ़ाने चाहिए। इस अवसर पर कैंसर से पीड़ित एक बच्ची के लिए आर्थिक सहायता भी भेंट की गई।
अध्यक्ष काजल खन्ना ने सचिव निशा खन्ना के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में सहयोग देने वाली अपनी टीम की सदस्यों तथा अन्य सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इससे पूर्व ताल डांस इंस्टीट्यूट के बच्चों ने कोरियोग्राफर अंकित मिश्रा के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष विभा अग्रवाल, सचिव राजेंदर कौर, अजय शर्मा, नितेश गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रागिनी कपूर, अंजलि गुप्ता, रश्मि, वीथिका कपूर, सीमा, पूनम टंडन, श्वेता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें