फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मौसम ने ली करवट, रात में बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कई दिनों से तेज धूप निकलने के बाद बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। बुधवार दोपहर बाद से बादल छा गए। रात करीब नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन




गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट हुई, न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वायुदाब गिरा होने से रात में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भी बूंदाबांदी होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें