शाहजहांपुर। परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस के साथ दो दिवसीय सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। इसमें 78 बसों की चेकिंग कर 11 का चालान किया गया।
शुक्रवार व शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन हरिओम ने यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव के साथ चेकिंग अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग व लिपुलेख भिंड हाईवे पर चेकिंग में लगभग 78 बसों की चेकिंग की गई। जिसमें मानक पूरे नहीं होने पर 11 बसों के चालान किए गए। दो ओवरलोड वाहन सीज किए गए। कार में यात्री बैठाकर चलाने पर सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त अधिक गति, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना फिटनेस, बिना परमिट, मालवाहन में यात्री भरकर लेकर चलने वालों पर सख्ती की गई। इसमें 177 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि नियम विरुद्ध वाहन संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग में यात्री कर अधिकारी आरपी गौतम, टीएसआई विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद