कांट। दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस ने रविवार शाम को गश्त के दौरान बाइकों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे 10 बाइक चालकों का चालान किया गया।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में अपराध निरीक्षक दिगंबर सिंह, एसआई घनश्याम, शिवम, विक्रम सिंह आदि शामिल रहे। अभियान के अगले चरण में बाइक सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
पुवायां में पीटीओ ने तीन वाहनों को किया सीज
पुवायां। परिवहन विभाग के पीटीओ आरपी गौतम ने पुवायां क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए तीन वाहनों को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान पुवायां में मिट्टी लेकर जा रहे एक डंपर को रोक कर दस्तावेज मांगे तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर ओवरलोड डंपर को सीज कर मंडी स्थित पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया गया। इसके अलावा एक स्कूली वैन और एक टेंपो को सीज करके थाने में खड़ा कराया गया। संवाद