फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उत्तराखंड से 22 सदस्यीय दल गन्ना शोध परिषद में प्रशिक्षण के लिए पहुंचा

विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद में विधायक हरिप्रकाश वर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए। स्रोत: संस्थान - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गन्ना शोध परिषद में गन्ना विकास विभाग उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार एवं देहरादून जनपद से 22 सदस्यीय गन्ना अधिकारियों का दल गन्ना उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकी विधि विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा। शोध संस्थान के वैज्ञानिक गन्ना उत्पादन की नवीन तकनीक के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि नवाचार से युवा वर्ग खेती के प्रति आकर्षित होकर नवीन वैज्ञानिक विधि से खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहा है। निदेशक वीके शुक्ला ने कहा कि शोध संस्थान प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये गन्ना उत्पादन की नवीनतम तकनीकों की जानकारियां किसानों को देता है। उत्तराखंड की संयुक्त गन्ना आयुक्त हिमानी पाठक ने आभार व्यक्त किया।
प्रसार अधिकारी डाॅ. संजीव पाठक, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्र, वैज्ञानिक डॉ. अजय तिवारी, डाॅ. अनिल सिंह, डाॅ. सुजीत प्रताप सिंह, डाॅ. एसपी यादव, डाॅ. जीएन गुप्ता, डाॅ. अर्चना, उमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें