टाउनहाल स्थित शहीद द्वार मैदान में सिलवासा शाहजहांपुर एक्सपो नामक ट्रेड फेयर शुरू हो गया। ट्रेड फेयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेयरमैन तनवीर खां ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने देशभर से आए प्रख्यात आइटम वाले स्टालों का भ्रमण कर स्टाल स्वामियों का हौसला बढ़ाया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष आमिर सिद्दीकी ने बताया कि मेला में प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। मौसम और लोगों की रुचि को देखते हुए मेले में इलेक्ट्रॉनिक आइटम, पशमीना शाल, पाकिस्तानी सूट, भागलपुरी सूट, कश्मीरी वस्त्र, जयपुरी रजाइयां, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग आइटम, लुधियाना की शर्ट, भदोही के कारपेट, कंज्यूमर के प्रोजेक्ट, सहारनपुर का फर्नीचर, दिल्ली के प्रख्यात प्रोडक्ट आदि के स्टाल सजाए गए हैं। बच्चों के लिए खानपान के स्टाल भी लगाए गए हैं। शाम को मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम भी कराए जाएंगे।
उद्घाटन अवसर पर सत्य प्रकाश सिंह, साहिल इकबाल, शमीम आजाद, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, मेला सचिव जोया सिद्दीकी, इमरान खां, अशोक विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।