फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी को लेकर रार: चेयरमैन ने भाजपा विधायक से बताया जान का खतरा, कार्यालय में घुसकर अभद्रता का आरोप

Mon, 12 Jun 2023 08:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर से भाजपा विधायक और निगोही नगर पंचायत के चेयरमैन के बीच कुर्सी को लेकर ठन गई। चेयरमैन का आरोप है कि विधायक ने उन्हें कुर्सी से उठा दिया। जब उन्होंने बराबर में कुर्सी डलवाने की बात कही तो भड़क गई। परिणाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विधायक सलोना कुशवाहा और बगल में बैठे चेयरमैन मनोज वर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर में सपा समर्थित निगोही के नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा और तिलहर से भाजपा के विधायक सलोना कुश्वाहा कुर्सी के विवाद में आमने-सामने आ गए हैं। मनोज का आरोप है कि विधायक ने उनके कार्यालय में आकर उनसे कुर्सी से उठने को कहा और अभद्रता की। चेयरमैन ने मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने विधायक से खुद को जान का खतरा बताया है। वहीं विधायक सलोना कुशवाहा ने आरोपों को निराधार बताया। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में मनोज वर्मा के पिता पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा भाजपा छोड़कर सपा में आ गए थे। सपा के टिकट पर चुनाव लड़े रोशनलाल वर्मा को भाजपा से सलोना कुशवाहा ने हरा दिया था। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। 

विधायक ने दरवाजा कराया बंद 

नगर निकाय चुनाव में निगोही नगर पंचायत से रोशनलाल वर्मा के बेटे सपा समर्थित मनोज वर्मा ने जीत दर्ज की थी। मनोज वर्मा ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह नगर पंचायत कार्यालय के कक्ष में जनता की समस्याएं सुन रहे थे। दोपहर करीब एक बजे विधायक सलोना कुशवाहा अचानक उनके कक्ष में अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ आ गईं। उन्होंने शिकायतें लेकर आए लोगों व अन्य को कक्ष से बाहर कर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। 

ये भी पढ़ें- बूढ़ी मुर्गियों का बनेगा अचार: मशीन में विकसित होंगे चूजे, CARI के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक
विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्रोटोकॉल का हवाला देकर कुर्सी पर बैठीं 

आरोप है कि प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए चेयरमैन मनोज वर्मा से कुर्सी से उठने की बात कही। कहा कि वह खुद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेंगी। यह उनका प्रोटोकॉल है। चेयरमैन ने बराबर में कुर्सी डलवाने की बात की। मनोज के अनुसार, इतनी बात सुनकर विधायक भड़क गईं और अपशब्दों का प्रयोग करने लगी और परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। 

ये भी पढ़ें- चरित्र पर शक: 10 साल की लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, पूजा ने परिवार ठुकराकर की थी शादी, पति बोला- वो बेवफा थी...

मनोज वर्मा ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि विकास कार्यों के निरीक्षण के नाम पर विधायक उन्हें परेशान कर रहीं हैं, जिससे कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मनोज ने आशंका जताई कि उनके साथ दुर्घटना हो सकती है। उन्हें जान-माल का नुकसान भी पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें