छात्रा को प्रमाण पत्र देतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह। स्रोत : विवि
शाहजहांपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर चयनित विधि विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्राधिकरण सचिव अपेक्षा सिंह और स्वामी शुकदेवानन्द विधि महाविद्यालय के प्राचार्य जयशंकर ओझा ने विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए। अपेक्षा सिंह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विधि विद्यार्थियों को न्यायिक और विधिक व्यवस्था के व्यावहारिक पक्षों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर देते हैं।
प्राचार्य ने राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस–2025 के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रीय फोटोग्राफी और कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अमृत सिंह, अंशिका यादव और खुशबू वर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक आचार्य प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य एलएडीसीएस दिनेश कुमार मिश्रा, सहायक एलएडीसीएस विवेक कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद