फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी को वापस करने पर विचार करे केंद्र सरकार : राघवेंद्र

विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने यूजीसी को वापस करने, आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और ईडब्ल्यूएस आरक्षण की सीमा बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस संबंध में कदम उठाए।
विज्ञापन

बरेली मोड़ स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राघवेंद्र सिंह ने कहा कि यूजीसी के मुद्दे पर महासभा ने सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह के माध्यम से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर को आगरा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ब्रज प्रदेश के तत्वावधान में सनातन शक्ति महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें शाहजहांपुर के क्षत्रिय समाज के लोगों से शामिल होने की अपील की।
जिलाध्यक्ष पदम सिंह और जिला महामंत्री कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने बताया कि जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत से कम से कम 10 लोगों को महासम्मेलन में ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह चंदेल, रामकुमार सिंह चौहान, अमित प्रताप सिंह, उदित प्रताप सिंह, सुमित सिंह भदौरिया, संदेश सिंह, ममता सिंह चौहान, प्रदीप सिंह, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें