फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चौहनापुर रामलीला के पात्रों ने शुरू किया पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
चौहनापुर गांव में रामलीला मंचन के संबंध में बैठक करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
कुर्रियाकलां। चौहनापुर गांव में 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले श्री रामलीला मेले में मंचन करने वाले कलाकारों ने अपने पात्रों को सजीव बनाने के लिए शुक्रवार से पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया। इस दौरान कलाकारों ने संवाद अदायगी और उसी के भाव भंगिमाएं बनाने पर विशेष ध्यान दिया। पहले दिन पात्रों ने महाराज रावण के दरबार की कल्पना करके उसी के अनुरूप अपने संवाद बोले। निर्देशक जय कुमार तिवारी ने उनका मार्गदर्शन किया। पूर्वाभ्यास कराने में मेला कमेटी के रामलीला मंचन व्यवस्थापक प्रमोद मिश्रा का भी सहयोग रहा। इस मौके पर रवि त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, अंशू तिवारी, सुनील, रोहित, सुमित आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें