फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: काउंसलिंग में 159 ईसीसीई एजुकेटर को केंद्र आवंटित

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए कार्यालय में ईसीसीई एजुकेटर की काउंसलिंग में स्कूल चयन करते अभ्यर्थी। संवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजुकेटर के 160 पदों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। तीन चरणों में हुई काउंसलिंग में 159 अभ्यर्थी पहुंचे, जिन्हें केंद्रों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को बीएसए कार्यालय में सुबह 10 बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। क्रमांक एक से 50 तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक, 51 से 100 तक के अभ्यर्थियों की दोपहर 12 से दो बजे और 101 से 160 तक के अभ्यर्थियों की दोपहर दो से शाम चार बजे तक कराई गई।
मेरिट में सबसे अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थियों को उसकी पसंद का केंद्र मिला। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए 201 केंद्रों को खोला गया था। शाम तक चली काउंसलिंग में मात्र एक अभ्यर्थी गैरहाजिर रहा। उसे बाद में बुलाकर केंद्र का आवंटन किया जाएगा। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें