फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में भी धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

Sun, 16 Aug 2015 11:40 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस ग्रामीण अंचल में भी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्यों अपने स्कूलों में ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वाधीनता के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मनमोह लिया। इसके अलावा सरकारी भवन पर भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

पुवायां। एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम लालबहादुर, सीओ कार्यालय पर सीओ उमेश शर्मा, कोतवाली में प्रभारी एके सिंह, नगर के कैंब्रिज कॉवेंट पब्लिक स्कूल में डॉयरेक्टर विपिन अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर स्कूल के सह डायरेक्टर रचित अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. एएन शर्मा, विनायक अग्रवाल आदि मौजूद रहे। राना पब्लिक स्कूल में संरक्षक स्वर्ण सिंह, सीक्रेड हार्ट एकेडमी में प्रबंधक संजीव मेहरोत्रा, प्रेमचंद्र स्मारक इंटर कालेज में प्रबंधक रामनरायन मेहरोत्रा, मारवाह माडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य कमल कुमार सक्सेना, सावित्री देवी महिला डिग्री कालेज में रामनरायन मेहरोत्रा, श्री रतन सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में राकेश यादव, पुवायां इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जेपी मौर्य, सरस्वती ज्ञान मंदिर में पूर्व प्रधानाचार्य रामबहादुर यादव, गांव घनश्यामपुर के वृंदावन पब्लिक इंटर कालेज में व्यवस्थावक सूरज प्रसाद गुप्ता, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में अध्यक्ष संजय गुप्ता ने, ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख अनुराग सिंह ने, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन संजय गुप्ता, बॉ स्कूल में वार्डन कुसुम चौहान ने ध्वजारोहण किया।
खुटार। थाना खुटार में एसओ जसवीर सिंह ने, ब्लाक में ब्लाक प्रमुख मनोज त्रिवेदी ने, गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक हरदेव सिंह ने, खुटार पब्लिक स्कूल में संस्थापक हरवंश लाल जिंदल ने, काकोरी शहीद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रमेशचंद्र मिश्रा ने, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर प्रभारी डॉ. संजीव कुमार ने, बीआरसी पर बीईओ राजेश चतुर्वेदी और अवनीश मिश्रा ने, संत सुखदेव सिंह स्कूल रूरा में प्रबंधक बाबा अमरीक सिंह ने, श्री अमृतलाल अवस्थी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष रामआसरे ने, प्राथमिक स्कूल महोलिया में प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने, सरेली में रामआसरे ने, प्रा. स्कूल खुटार प्रथम में आरडी तिवारी ने ध्वजारोहण किया। मुरादपुर के जय जयराम डिग्री कालेज में प्रबंधक दीनदयाल वर्मा, मां विद्यावती इंटर कालेज इटौआ में प्रधानाचार्य सर्वजीत कनौजिया, अध्यक्ष बरातीलाल कनौजिया, सीताराम पूर्व माध्यमिक स्कूल बाबा चौराहा में प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार, गांव मुरादपुर के जनता जूनियर हाईस्कूल में परशुराम वर्मा ने ध्वजाोहण किया।
विज्ञापन

मकसूदापुर। बजाज चीनी मिल और बजाज पब्लिक स्कूल में केके बाजपेयी, बजाज पावर प्लांट में एसके मेहता, प्राथमिक स्कूल मकसूदापुर मे रविंद्र सिंह, बरगदा में देवकीनंदन, बिरहना बुजुर्ग में प्रधान खुशीराम वर्मा, आंवा में मंगलप्रसाद त्रिवेदी, नवदिया में प्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह, पूर्व माध्यमिक स्कूल मुडिय़ा में आमोद दीक्षित, भांवी में वरूण सिंह, उदरा में शिवसरन सिंह, प्राथमिक स्कूल उदरा में अंजू सिंह, भांवी में जयसिंह,  बरीबरा में आशुतोष शुक्ला, पूर्व माध्यमिक स्कूल में वीपी सिंह ने ध्वजारोहण किया।
बंडा। ब्लाक कार्यालय में प्रमुख तौलेराम वर्मा, थाने में एसओ राजीव मिश्रा, सीएचसी में डॉ. ओमेंद्र राठौर, बीआरसी केंद्र पर बीईओ सुशील कुमार कनौजिया, गुरू तेगबहादुर एजूकेशनल एकेडमी में एसओ राजीव मिश्रा और एमडी जसवीर सिंह, श्री गायत्री महाशक्ति इंटर कालेज में उप प्रधानाचार्य ब्रजेश चंद्र मिश्र, गुरू नानक कॉवेंट स्कूल में प्रबंधक बलविंदर सिंह, सरदार पटेल महिला महाविद्यालय दौलतपुर महोलिया में संरक्षक सुरेंद्र सिंह, कृष्णा महाविद्यालय लालपुर में प्रबंधक कृष्ण कुमार वर्मा, वनस्थली शिक्षण संस्थान इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सतीश चंद्र शर्मा, कृष्णकांती सर्वोदय इंटर कालेज दलेलापुर में प्रधानाचार्य आनंद कुमार, फैजाम-ए-वारिस देवा इंटर कालेज बिराहिमपुर में प्रधानाचार्य मोहम्मद इस्लाम अली, प्राथमिक स्कूल मानपुर में प्रधान प्रतिनिधि नीटू दीक्षित, महमूदापुर में प्रधानाध्यापक वीरपाल सिंह यादव, नरेंद्रपुर में प्रधान रामचंद्र गौतम, साधन सहकारी समिति ददूरी में सपा नेता राजीव गंगवार, पोहकरापुर में सचिव ज्ञानप्रकाश पाठक, एसबीआई में शाखा प्रबंधक प्रकाश चंद्रा, महर्षि विवेकानंद इंटर कालेज मोहद्दीनपुर में अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गंगवार ने ध्वजारोहण किया।
तिलहर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इमरान खां ने पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हजारों क्रांतिकारियों की शहादत और कुर्बानी के बाद हमें आजाद हिंदुस्तान में संास लेने का मौका मिला है। इसके बाद चेयरमैन इमरान खां सहित अनेक लोगों ने महात्मा गांधी व बीआर अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तहसील में एसडीएम विजय शंकर दुबे, कोतवाली में सीओ विजयशंकर मिश्रा, ब्लाक में अभिनव शर्मा वीरू ने ध्वजारोहण किया। आरबीएम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य केके शुक्ला, किसान इंटर कालेज में प्रबंधक अरूण यादव चैनू, एलबीडी गल्र्स इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनीता देवी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रबंधक रामऔतार गुप्ता, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल स्टेशन रोड में डायरेक्टर राज कामत, कैंब्रिज पब्लिक स्कूल राजनपुर रोड में डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह, आरएस इंटर कालेज खेड़ा बझेड़ा में प्रधानाचार्य योगेंद्र पाल सिंह, महर्षि दयानंद शिक्षा सदन में प्रबंधक लोकेश आर्य, परशुराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक सुधीर मिश्रा, चंदन लाल विशाल इंटर कालेज में प्रबंधक वीरेश शर्मा, रेनेसां एकेडमी में प्रधानाचार्य नरेंद्र शर्मा, सेंट मेरी कांवेंट स्कूल में फादर सुशील ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
उधर सहारा इंडिया की ओर से कस्बे में बाइक रैली निकाली गई। इसमें कार्यकर्ता देशभक्ति पूर्ण नारे लगा रहे थे। भाजयुमो व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से एक बाइक रैली निकाली जो कि कच्चा कटरा रोडवेज मीरगंज, दातागंज, निजामगंज, कुंवरगंज बहादुर गंज, पोटरगंज, बिरियागंज, ब्लाक रोड होती हुई कार्यालय पर समाप्त हुई। इसमें कार्यकर्ता देशभक्ति पूर्ण नारे लगाते हुये चल रहे थे। इस दौरान दुर्गेंश गुप्ता, रोहित साहू, प्रभात सहाय, अनुराग सिंह, अपूर्व ओमर, राजेश कुमार दुबे, देवेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, दोदराम कुश्वाहा, डा रामलड़ैते कुश्वाहा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
जलालाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम भरत लाल सरोज ने तहसील पर ध्वजारोहण कर शहीद अहमद यार खां की मजार तथा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने तहसील पर कई पौधे रोपे। नगर पालिका प्रांगण में चेयरमैन संजय पाठक ने ध्वजारोहण के बाद अहमद यार खां की मजार पर पुष्प अर्पित किए जबकि सीओ आदेश कुमार त्यागी ने कोतवाली में तथा ब्लाक प्रमुख महजबी बेगम व बीडीओ मुनीम लाल ने ब्लाक मे ध्वजारोहण किया। इस दौरान आयेाजित हुई तहसील स्तरीय देश गान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर की विजेता प्रियांशी पांडेय व दिव्यांशी पांडेय तथा सीनियर वर्ग में पुरूषोत्तम कन्या इंटर कालेज की छात्रा फरहद व अंजू देवी को एसडीएम ने पुरस्कृत किया।
इसके अलावा रोजी पब्लिक स्कूल में सीओ आदेश त्यागी ने, कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में संस्थापक विनोद नाथ कपूर, आरबीएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रामवीर कुशवाहा, रामसरन सिंह इंटर कालेज में प्रबंधक गोपाल वर्मा, ऊमां वैष्णो शैल्याबाला हरिप्रकाश इंटर कालेज में प्रबंधक विकास सक्सेना, जनता इंटर कालेज में प्रबंधक हरिओम बाजपेई, पीटीवीएन कांवेंट स्कूल तथा विश्वनाथ मिश्र इंटर कालेज में प्रबंधक सर्वेश मिश्रा, सदभावना पब्लिक एजूकेशनल एकेडमी में प्रबंधक तबस्सुम हुसैन, सदभावना पब्लिक एजूकेशनल एकेडमी नल वाली गली में प्रबंधक राजेश पाठक, एमए पब्लिक स्कूल में प्रबंधक मो. आकिल खां, सरस्वती विद्या मंदिर में प्रबंधक डॉ. रामशंकर अग्रवाल, सरस्वती शिशु मंदिर में प्रबंधक अनिल भारद्वाज, सेठ सियाराम इंटर कालेज में प्रबंधक मिथिलेश गुप्ता तथा पुरूषोत्तम आदर्श कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक मो. इरफान, मेघनाथ सिंह जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक श्यामू कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा दोपहर को समाजसेवी आनंद त्रिवेदी की ओर से काकोरी शहीद इंटर कालेज के मैदान पर सदभावना हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसमे विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
परौर। राजा अजय कुमार सिंह इंटर कालेज में ध्वजारोहण कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सिंह ने किया। स्कूल में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गए। थाने पर एसओ राजेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्राइमरी, जूनियर स्कूल परौर, नरायननगर, पश्चिमी, गोलागंज, कुंडरिया, बोझी, परोतन, रठेली, दुर्गा सिंह स्कूल नरायननगर, हरजूसिंह विद्यालय परौर, सरस्वती बाल मंदिर परौर, पूरनसिंह विद्यालय आदि स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने ध्वजारोहण कर बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का महत्व बताया।
कलान। स्वतंत्रता दिवस पर थाने पर एसओ अमर सिंह यादव, जीआईसी में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, बीआरसी पर खंड शिक्षाधिकारी अनुज कुमार,मकरंद सिहं इंटर कालेज में इदरीश खां, गोकरन सिंह इंटर कालेज में आजाद सिंह यादव, मोहन आदर्श इंटर कालेज में देव मोहन मिश्रा, मिथलेश कुमारी इंटर कालेज में राजीव गुप्ता, सत्यपाल सिंह डिग्री कालेज में दीपक यादव, स्वामी रामदास इंटर कालेज में रिंक्कू यादव ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मीरानपुर कटरा। स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर आदर्श इंटर कालेज में प्रबंधक महेश चंद्र मल्होत्रा, बलवंत सिंह इंटर कालेज में हरिशंकर सिंह, आर्य कन्या इंटर कालेज में रामकुमार गुप्ता, स्वामी धर्मदेव प्रभाकर जनता इंटर कालेज व स्वामी आचार्य नंद किशोर एकेडमी में प्रबंधक अमित यादव, महर्षि दयानंद गायत्री इंटर कालेज में प्रबंधक डॉ. भरत पटेल, शहीदे वतन इंटर कालेज बुधवाना में प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज में प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रईस सिद्दीकी, चेतराम सिंह इंटर कालेज सियुरा में प्रबंधक विधायक राजेश यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इससे पूर्व नगर में प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति के नारे लगाकर अमर शहीदों को याद किया। उधर नगर पंचायत कार्यालय में चैयरमेन सुकेश गुप्ता, थाना प्रांगण में एसओ नरेंद्र सिंह यादव, भूमि विकास बैंक में अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।
मदनापुर। स्वतंत्रता दिवस पर थाने पर एसओ आरपी सिंह, बीआरसी पर एबीएसए अमर सिंह ने ध्वजारोहण किया। श्री जादौ बहादुर सिंह कन्या इंटर कालेज सिकंदरपुर कलां में प्रधानाचार्य विशाल सक्सेना, पुत्तू सिहं आदर्श उच्तर माध्यमिक विद्यालय बरूआ पट्टी सनायक में प्रबंधक रामकुमार सिंह, सेठ रामचंद्र लाल कन्या इंटर कालेज मदनापुर में प्रधानाचार्य जितेंद्र मिश्रा ने ध्वजा रोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खुदागंज। नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष नगर पंचायत सुधा सिंह, विकास खंड मुख्यालय पर एडीओ निर्मला गंगवार, शहीद रोशन सिंह की प्रतिमा पर पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, बीआरसी पर एबीआरसी श्यामसिंह, पुलिस स्टेशन पर थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक शरद गंगवार, एसबीआई पर शाखा प्रबंधक सीपी सिंह, पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी मो. शजर, पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट पंकज द्विवेदी, एमएलडी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में वेदांती महाराज, तेजसिंह नरसिंह इंटर कालेज मझिला में प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, राजकीय हाईस्कूल नौसना में समाज सेवी छब्बूलाल गंगवार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फुरकान रजा खां, विद्योत्तमा कन्या इंटर कालेज अकबरपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जीवेंद्र गंगवार, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में प्रधान एहतशाम आलम, नवोदित ंस्कूल में प्रबंधक अमित अग्रवाल, भारत परिषद कार्यालय पर महासचिव मिर्जा राशिद वेग, आर्य समाज मंदिर में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी, उपडाकघर में सहायक डाकपाल योगेन्द्र पाल सिंह, लाला हरीराम इंटर कालेज में प्रधानाचार्य कमला चरण गंगवार, जिला परिषद इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आनंद कुमार, मदरसा अहसनुल बरकात अकबरी में प्रबंधक हाजी हसनैन खां बरकाती, ईडेन पब्लिक स्कूल में प्रबन्धक इसरार अंसारी, खुसरो पब्लिक स्कूल जलालपुर में प्रबन्धक जोहरा बेगम, प्राथमिक विद्यालय दीपपुर में प्रधान मो. जावेद आलम अंसारी, शारदा कन्या उमा विद्यालय में प्रबंधक सुभाषपाल सिंह, श्री महादेव प्रसाद उमा विद्यालय में प्रबंधक श्रीचन्द्र गुप्त, जैन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य शिवशंकर त्रिपाठी,डिक्की पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शमा जैन ने ध्वजारोहण करके राष्ट्र को याद किया।
खेड़ा बझेड़ा। थाना जैतीपुर में एसओ आशुतोष सिंह, गढिय़ा रंगीन थाने पर उदयवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया। रघुराज सिंह इंटर कालेज के छात्रों ने राष्ट्र गान के साथ गीत गए व नाटक किए गए वहीं शिशु मंदिर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।


भाजयुमो ने पौधरोपण कर
मनाया स्वतंत्रता दिवस
अल्हागंज। कस्बे में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर शहीदों की शहादतों को याद कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजयुमो अध्यक्ष विजय राघव और उनके सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर नगर को हरा भरा रखने और हर महीने पांच पौध लगाने का लिया संकल्प।
इस मौके पर अमित बाजपेयी, पवन त्रिवेदी, अंकुर गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, चित्रांशु सिंह, आदेश यादव, महेंद्र सिंह, गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन चंद्रेश गुप्ता, थाना प्रांगण में एसओ प्रदीप कुमार ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें