फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जनगणना के द्वितीय प्रशिक्षण का सीडीओ ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में चल रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में मौजूद कार्मिकों को जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और कार्य के दौरान पूरी सावधानी बरतें। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में किसी कार्मिक के अनुपस्थित रहने पर उसके एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की जाएगी। इस दौरान बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें