फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जैतीपुर क्षेत्र में पशु चोर सक्रिय, पड्डा और भैंस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। क्षेत्र में सक्रिय पशु चोरों से पशुपालकों की नींद उड़ गई है, लेकिन पुलिस पशु चोर गिरोह का खुलासा करने में नाकाम साबित हो रही है। सिकंदरपुर गांव में शनिवार को देर रात पशु चोर सुमन देवी के घर के बाहर बंधी उनकी भैंस और उसका पड्डा खोल ले गए।
विज्ञापन

सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को देर रात करीब ढाई बजे घर के बाहर बंधी भैंस व उसका पड्डा पशु चोर खोल ले गए। काफी खोजबीन के बाद भी पशुओं का सुराग नही लगा है। इससे पहले पांच अप्रैल को सुल्तानपुर गांव में पिकअप वाहन से आए पशु चोर श्रीराम की चौपाल से उनकी दो भैंसें खोल ले गए थे। पुलिस अब तक इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं की तहकीकात करके पशु चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें