बंडा। पुवायां थाना क्षेत्र के गांव कलंदरगंज निवासी 26 वर्षीय आकाश पाल की बाइक में बंडा के सिंघापुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली से टक्कर लग गई। हादसे में आकाश की मौत हो गई। जबकि उनके ससुर नन्हेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। वह अपने ससुर को छोड़ने पीलीभीत जा रहे थे। उनकी पत्नी भी मायके में है। ससुर को छोड़ने के बाद पत्नी को लाना था। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। संवाद