फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन में बैग से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 12232 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव उमरिया कैथानी निवासी ऋषिराज के बैग से लाखों की नकदी व ज्वेलरी चोरी हो गई। पीड़ित ने जीआरपी थाने में तहरीर देकर अपने मौसेरे भाई पर शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। रेलवे पुलिस चोरी को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में मैनेजर ऋषिपाल ने जीआरपी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि चार जून को वह पत्नी के साथ चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। तभी उनका मौसेरा भाई सुमित भी अपनी पत्नी के साथ मिल गया। उसकी सीट कंफर्म नहीं थी। उनकी सीट पर बैठकर ही सुमित और उसकी पत्नी ने सफर किया। सुमित हरदोई स्टेशन पर उतर गया जबकि उन्हें शाहजहांपुर उतरना था।
पीड़ित के अनुसार, घर पहुंचने के बाद बैग चेक किया तो उसमें दो लाख 80 हजार की नकदी व जेवर नदारद थे। इंस्पेक्टर जीआरपी रमांकर यादव ने बताया कि तहरीर आने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की है। आरोपी पक्ष ने पुलिस को बताया कि बैग ऋषिपाल के सिर के पास रखा था। बैग खुला नहीं है तो चोरी का सवाल नहीं उठता है।
विज्ञापन

ऋषिपाल के परिवार में विवाद की सूचना भी मिली है। इंस्पेक्टर के अनुसार, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले को हरदोई जीआरपी थाने में ट्रांसफर किया जाएगा। सीओ जीआरपी हरिकेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें