फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान के पैर में लिपटा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा/देवकली। अजोधापुर गांव में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे देवेंद्र सिंह का पैर खेत में मौजूद एक अजगर ने जकड़ लिया। उसके डसने से देवेंद्र घबराकर बेहोश हो गए।
विज्ञापन

बाद में घरवालों ने उन्हें बंडा ले जाकर सीएचसी में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पाकर खेत पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। किसान बलविंदर सिंह का आरोप है कि वन विभाग की टीम को सूचना दी गई, लेकिन विभाग के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। गांव वालों का कहना है कि अजगर नहीं पकड़ा गया तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। वन विभाग के रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि वह किसी काम से बाहर हैं, लेकिन विभाग की टीम को मौके पर जाकर अजगर पकड़ने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें