फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मीडिएशन सेंटर भेजकर मामलों का कराया जाए निस्तारण

विज्ञापन
राष्ट्रीय मध्यस्थता अ​भियान के संबंध में बैठक में निर्दे​शित करते जनपद न्यायाधीश विष्णु कुमार श
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु कुमार शर्मा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान से संबंधित बैठक हुई। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली और मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट कमेटी, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली की ओर से संपूर्ण राष्ट्र में एक जुलाई से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित समस्त न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान को सफल बनाने के लिए न्यायालयों में लंबित मीडिएशन से संबंधित मामलों को चिह्नित कर मीडिएशन सेंटर भेजना तय करें। जिससे अधिकाधिक संख्या में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत मामलों निस्तारण कराया जा सके।
29 जुलाई तक विभिन्न न्यायालयों व थानों द्वारा कुल 252 मामलों को मीडिएशन सेंटर भेजा गया है। इसमें से आठ मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि वह इस अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें