फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुंह में कपड़ा ठूंसकर छात्र को पीटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव कूराबंडा निवासी छात्र लक्ष्य राजपूत संग हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता राजीव की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेटा गांव धिंयरिया स्थित इंटर काॅलेज में कक्षा नौ का छात्र है। तीन सितंबर की दोपहर बेटा कॉलेज से लौट रहा था। गांव कलक्टरगंज स्थित नहर पटरी पास पहले से घात लगाए बैठे गांव के प्रदीप ने अपने रिश्तेदार थाना शाहाबाद के गांव नवादा निवासी अवनीश व सौरभ के साथ मिलकर बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा।
विज्ञापन

उधर से निकले गांव के एक व्यक्ति ने बेटे को पिटता देख शोर मचाया। इसके बाद स्वयं को घिरता देख एक आरोपी ने तमंचे से फायर किया, लेकिन वह मिस हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने बेटे को गाड़ी में डालने की कोशिश की। राजीव ने बताया कि उनकी आरोपियों से जमीन की रंजिश चल रही है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तलाश में दबिश दी गईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें